शासकीय नवीन प्राथमिक शाला डीपापारा एवं शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर बरेकेलकला में मेगा पीटीएम की संयुक्त बैठक संपन्न

सक्ती/जैजैपुर। सक्ती जिले के विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बरेकेलकला स्कूल में शिक्षक पालक संघ एवं एस. एम.सी. शाला प्रबंध समिति बरेकेलकला द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से एसएमसी के अध्यक्ष पोथी लाल मांझी जी एवं उपाध्यक्ष जमुना बाई केंवट, कोषाध्यक्ष खोलबहरा राम आदित्य एवं संस्था प्रमुख कुमार जीव खटर्जी पी. टी. एम. समिति के अध्यक्ष एकादशी केंवट सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला बरेकेल कला से शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहनीराम आदित्य, उपाध्यक्ष संतोष केंवट, सचिव प्रहलाद साहू, नोहर लाल साहू, प्रधान पाठक लक्ष्मीन बघेल, हंसबाई साहू, शिक्षिका तथा शास.पूर्व माध्य. शाला बरेकेल कला से गौतम प्रसाद वारे, शाला प्रबंध समिति एवं पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोषी केंवट, उपाध्यक्ष लहारुराम आदित्य सहित शाला के संस्था प्रमुख सदयामती वारे व अन्य शिक्षकों में सुरेंद्र आदित्य, उमाशंकर मिरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, बच्चों के आधार कार्ड वन नेशन-वन आईडी बनाये जाने के सम्बन्ध में सहमति पत्र भरने पर चर्चा, न्योता भोजन, स्कूल रिकार्ड के अनुरूप आधार में सुधार करवाने, एसएमसी की बैठक में पदाधिकारियो एवं पालकगण की नियमित उपस्थिति, तिमाही परीक्षा सहित विद्यालय में बच्चों की अधिकतम उपस्थिति को लेकर चर्चा हुई और आगामी बैठक में सभी को उपस्थित होने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारजीव खटर्जी प्रधान पाठक द्वारा किया गया। उक्त बैठक में स्कूल स्टाफ, शाला समिति सहित पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




