छत्तीसगढ़

सक्ती जनपद में कांग्रेस के राय परिवार का दबदबा क्षेत्र क्रमांक 8 की नीतू राय निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई।

सक्ती। 23 मार्च, रविवार को सक्ती जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत निर्विरोध के रूप में  दर्ज की। कांग्रेस नेता नीतू ऋषि राय ने निर्विरोध चुनाव जीतकर जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव में लगातार बढ़ती तारीखों के बाद आखिरकार रविवार को मतदान प्रक्रिया एसडीएम सक्ती अरुण सोम ने शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाई। जिस पर नीतू ऋषि राय की इस निर्विरोध जीत ने कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सुबह से ही आज जनपद पंचायत कार्यकाल के सामने कांग्रेसियों का जमावड़ा नजर आ रहा था और सत्ताधारी दल के नेता नदारद नजर आ रहे थे इसको देखने से ही लग रहा था कि कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएगी।
भाजपा को बड़ा झटका
सक्ती जिले में अब तक अधिकांश जनपद पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का कब्जा था। लेकिन डॉक्टर चरण दास महंत के राजनीतिक प्रभाव वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस का जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होना, भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

डॉ.महंत का राजनीतिक किला बरकरार
डॉ. चरण दास महंत के गढ़ में कांग्रेस की इस जीत ने उनके राजनीतिक किले को और मजबूती प्रदान की है। खास बात यह है कि सक्ती जिले के भाजपा सांसद और जिला अध्यक्ष के होने के बावजूद कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना महंत के राजनीतिक अनुभव और प्रभाव को दर्शाता है।

कांग्रेस खेमे में जश्न
निर्विरोध जीत के बाद नीतू ऋषि राय ने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह सक्ती जनपद पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।

नीतू ऋषि राय की इस जीत ने कांग्रेस को सक्ती जिले में राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान की है। अब देखना होगा कि वे अपने वादों को कितना सफलतापूर्वक निभा पाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply