छत्तीसगढ़

सक्ती में कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन

अमित शाह ने किया डॉ. अम्बेडकर का अपमान : त्रिलोक चन्द जायसवाल

सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नगर पालिका सक्ती के सामने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने कहा कि गृह मंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर साहब के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की है। इस तरह की टिप्पणियां भारत के महानतम नेताओं की अद्वितीय विरासत का अपमान है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जैसे उच्च जिम्मेदार व मर्यादित पद में रहकर संसद में भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित बयान दिया है। ये बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी शाह के बयान की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस ने शाह से माफी मांगने की मांग की है।
प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान किया है। संविधान में लोगों दबे कुचले लोगों का अधिकार के लिए कानून बनाए आज देश उसी संविधान पर चल रहा है। भाजपा सिर्फ राजनीति करती हैं अनुसूचित जाति के लोगों के सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेनका जायसवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिगंबर चौबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाई महबूब कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन रथराम पटेल चंद कुमार सोनी गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर वाला सोनी तनवीर कुरेशी सतीश राठौर धनेश्वर जायसवाल अमित राठौर धनीराम महंत कन्हैया कवर समस्तमरेज खान राकेश राठौर घनश्याम देवांगन कालू अग्रवाल रनसाय बरेठ विभा यादव विजया जायसवाल मनीष राठौर अमित सतीश राठौर सेवादल के प्यारे लाल पटेल विशाल जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेस जनो की उपस्थिति रही। पुतला दहन कार्यक्रम में पहली बार पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।

Related Articles