छत्तीसगढ़

अनियंत्रित स्कूल बस के सोन नदी में गिरने पर बस में सवार बच्चों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने वाले चार युवकों को किया सम्मानित

थाना हसौद में श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

सक्ती/हसौद। विगत दिनों 19 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई थी। इस दौरान बस में सवार बच्चों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू करने में जिन चार बहादुर युवकों ने मदद की थी, उन्हें आज पिसौद थाने में सम्मानित किया गया।

विदित रहे कि विगत दिनों हसौद का स्कूल वैन सुबह करीबन 07.30 से 08.00 बजे के मध्य ग्राम बरेकेलखुर्द, ग्राम पिसौद के बच्चों को लेकर ग्राम पिसौद और ग्राम हसौद के बीच सोन नदी मे बने एनीकट से होकर हसौद जा रहा था जहां स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

स्कूल वेन में 19 स्कूली बच्चे सवार थे जो डूब रहे थे जिसे बीरबल यादव ग्राम पिसौद, संतोष कुमार यादव, महेन्द्र भार्गव ग्राम हसौद एवं ग्राम धमनी का विकास कोयल द्वारा साहस दिखाते हुए सभी बच्चो को एक एक करके सोन नदी के पानी से सकुशल बाहर निकाले थे। उन सभी का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) का आदेशानुसार आज दिनांक 26.10.2024 को श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा साल, बूके, श्रीफल, मिठाई एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम मे थाना प्रभारी निरीक्षक विंटन साहू एवं थाना स्टॉप उपस्थित थे।

Related Articles