
सक्ती। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में स्टेशन पारा, वार्ड नं. 18 सक्ती से एक और ग्राम सोठी से दो अवैध शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में 25 नवंबर को वार्ड नं. 18 स्टेशन पारा सक्ती में छापा मारकर राज सिंह राजपूत से कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। बताया जाता है कि राज सिंह एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 4 नग, प्लास्टिक की पॉलीथीन में 20 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में 01 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 21 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/लायसेंस पेश नहीं करने और न ही कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस होने पर उपरोक्त शराब को जप्त कर पुलिस द्वारा आरोपी राज सिंह राजपूत पिता लाखन सिंह राजपूत उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं. 18 स्टेशन पारा सक्ती थाना सक्ती के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा, प्रधान आर. 298 शब्बीर मेमन, आरक्षक 72 मनोज कोशले, आर. 108 प्रमोद खाखा तथा महिला आरक्षक 271 दिव्यांयशा गोड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी तरह के एक अन्य मामले में ग्राम सोंठी में छापा मारकर विनोद कुमार निराला एवं विजय कुमार निराला को 16 लीटर कच्ची महुआ शराब लगभग 1600 रूपये कीमती के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व मे प्र. आर. 50 उमेश साहू, प्र. आर. 333 विनोद कंवर आर. यादराम चन्द्रा महिला आर. दिव्यायंशा गोड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




