छत्तीसगढ़

सक्ती में जुम्बा जोन का भव्य शुभारंभ 1 दिसम्बर को, संचालिका पीहू चंद्रा ने कहा- महिलाओं की फिटनेस के लिए वरदान का काम करेगा जुम्बा जोन

 वर्कआउट किए बिना जुम्बा डांस करके रह सकते हैं फिट : पीहू चंद्रा

सक्ती। शहर में चौपाटी के पास, थाने के पीछे 1 दिसम्बर को जुम्बा जोन का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी जुम्बा जोन उन लोगों के लिए बेहद कारगर साबित होगा, जो आसानी से अपना वेट लॉस करना चाहती हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीहू ब्यूटी जोन की संचालिका पीहू चंद्रा ने बताया कि 1 दिसम्बर को शहर में सक्ती थाने के पीछे, चौपाटी के पास जुम्बा जोन का भव्य शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि मोटापा कम करने के लिए अलावा, जुंबा डांस सबसे शानदार वर्कऑउट है, योगा और जुंबा के मूवमेंट से शरीर के हर पार्ट पर प्रेशर पड़ता है। इसका मतलब है कि यदि आप डांस को हर रोज करेंगे तो आप स्लिम और फिट हो जाएंगे। इससे पूरे शरीर का वजन कम हो सकता है जैसे कमर, जांघ या बट्ट का वजन कम किया जा सकता है।

पीहू चंद्रा ने आगे बताया कि जुंबा डांस करने से वेट लॉस होता है, क्योंकि इसकी 1 घंटे की एक क्लास करने से आप लगभग 500 से 800 तक कैलोरी बर्न करते हैं। उन्होंने कहा कि जुंबा डांस एरोबिक्स की कैटेगरी में आता है, इस डांस को करते समय आपको बहुत से बॉडी मूवमेंट करने पड़ते है, जिससे आपके फेफड़े जोर-जोर तेज गति से काम करने लगते है। जुंबा डांस करने के लिये आपको गहरी सांस लेनी पड़ती है जिससे फेफड़े स्वस्थ बनते हैं।

पीहू चंद्रा ने आगे बताया कि इस डांस से मूड तो फ्रेश होता ही है साथ ही यह आपको फिट रखने में भी मदद करता है। जुंबा को रेग्युलर रूटीन बनाने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड जैसी बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। जुम्बा डांस पूरे शरीर के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है, यह मसल्स को फ्लेक्सिबल बनता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी यह डांस एक्सरसाइज फायदेमंद होती है।  जुंबा मांसपेशियों पर पडऩे वाले तनाव को खत्म करता है और फिटनेस में सुधार लाता है। जुम्बा के डांस मूव्स के कारण दिल तेजी से पंप होता है, इससे ब्लड में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है जो पूरी बॉडी में सर्कुलेट होती है डांस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

Related Articles