छत्तीसगढ़

श्री वृंदावन गौशाला में 9 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व

श्री डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नंदेलीभाठा में स्थापित की गई वृंदावन गौशाला में सुबह से होगी गौ माता की सेवा और पूजा अर्चना

सक्ती। 9 नवंबर को गोपाष्टमी के पुनीत दिवस पर सक्ती शहर के नंदेलीभाठा में श्री डी.एम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित श्री वृंदावन गौशाला में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर गौमाता की सेवा और पूजा अर्चना की जाएगी। इस गौशाला में काफी लंबे समय से असहाय गौ माताओं की सेवा और देखभाल की जाती है। डी.एम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस गौशाला की स्थापना की गई है। श्री वृंदावन गौशाला में धर्म प्रेमी, गौ सेवक आकर गौ सेवा कर सकते हैं एवं गौ माता के दर्शन भी कर सकते हैं।

गौरतलब रहे कि नगर में श्री वृंदावन गौशाला की स्थापना के बाद से ही नियमित रूप से गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाा रहा है। इस गौशाला में जहां वर्षों से निरंतर असहाय गायों की सेवा की जा रही है, वहीं पूरे वर्ष भर लोग विभिन्न मांगलिक एवं धार्मिक आयोजनों में इस श्री वृंदावन गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा का कार्य भी करते हैं। गौशाला प्रबंधन ने समस्त गौ भक्तों एवं क्षेत्रवासियों को 9 नवंबर को आयोजित इस गोपाष्टमी के अवसर पर सहपरिवार पहुँच गौ माता के दर्शन करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles