छत्तीसगढ़
पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राही कर सकेंगे आवेदन, सामुदायिक भवन सक्ती में 16 नवंबर को होगा शिविर का आयोजन

सक्ती। सामुदायिक भवन सक्ती में 16 नवंबर को 11 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए उक्त शिविर का आयोजन किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएल राशन की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, भूमि का पट्टा, राशन कार्ड की प्रति, आमदनी प्रमाण पत्र की प्रति, नोटरी सत्यापन की प्रति, शपथ पत्र समेत अन्य वांछित दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर हितग्राही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।





