छत्तीसगढ़

रजिस्ट्री के लिए सुगम एप : स्टाम्प वेंडरों के लिए काम करना हुआ मुश्किल, जिले के स्टाम्प वेंडर हड़ताल पर

सक्ती। राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री का काम सुगम एप से कराये जाने के विरोध में जिले के स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्टाम्प वेंडर का मानना है कि इस एप से रजिस्ट्री करने का काम अब और कठिन हो गया है।

जिले के स्टाम्प वेंडरों ने रजिस्ट्री का कार्य सुगम एप से कराये जाने के विरोध में मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दिया है। जिला पंजीयक को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से स्टाम्प वेंडरों ने बताया है कि वे रजिस्ट्री कार्य से वर्षों से जुड़े हैं तथा लगातार कार्य करते चले आ रहे है। सुगम एप के लागू होने से रजिस्ट्री प्रक्रिया कठिन हो गयी है। सरकार सुगम नही रजिस्ट्री प्रक्रिया को कठिन बना रही है। मौके पर हर खेत पर जाना फोटो खीचना कठिन है। हम आफिस में दस्तावेज तैयार करेंगे कि गाँव-गाँव शहर-शहर फोटो खिचने के लिए घुमते रहेंगे। रजिस्ट्री कार्यालय से ग्राम एवं खेत कठिनाईयों से भरा है। हर जगह जमीन पर जाकर फोटो खीचना कठिन कार्य है तथा इस एप से रजिस्ट्री के हमारे हाथ से छिनने के चान्स ज्यादा है। पानी, बरसात, पहाड़, पर्वत, नदी, नाला, जमीन ना जाने कहा किस जगह पर है।

नक्शा में कोई-कोई ग्राम बहुत अधिक दुर्गम जगह पर है। आपदा प्रबन्धन विभाग राजस्व के द्वारा भूमि का सीमाकन कार्य बरसात के दिनों में सोच-समझकर बद कर दिया जाने का आदेश है क्योकि फसल लगने के बाद खेत तक के पहुंच पाना असंभव है। रास्ते गीले खेत मेड पार में चलना दुभर रहता है। जिसे सोचकर अनुमान लगाया जा सकता है कि एन.जी.डी.आर.एस. से ही अच्छी रजिस्ट्री हो रही थी, वैसे ही रजिस्ट्री का कार्य कराया जाता रहे। एप के बाद फेसलेस की बात आती है जिससे कि हम सभी स्टाम्प वेण्डर एवं दस्तावेज लेखकों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाना स्वाभाविक है। सरकार हमारेभी हितो का ख्याल रखे तथा उचित निर्णय ले।

Related Articles