छत्तीसगढ़

डोडकी में राम कथा का भक्तिमय आयोजन, बह रही भक्ति की अविरल धारा

डोडकी। प्रत्येक वर्ष की भांति ग्राम डोडकी में लगातार 12वें वर्ष अखण्ड नवधा रामायण का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है, जहां भक्ति की अविरल धारा से पूरा अंचल राममय हो गया है। कथा व्यास आचार्य आचार्य विजय कुमार पाण्डेय बरपाली, कोरबा वाले और सहयोगी आचार्य पं. हजारी लाल पाण्डेय, राधापुर चंद्रपुर के मुखारविंद से प्रभु श्रीराम की लीला का बखान किया जा रहा है, जिसे सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

ग्राम डोडकी में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में आसपास के मानस प्रेमियों के अलावा अन्य जिले कोरबा, जाजगीर चांपा रायगड बिलासपुर से भी श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल हो रहे हैं। डोडकी निवासी शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल ने बताया कि 1 नवम्बर से कथा आरंभ हुई है और 10 नवम्बर को सहस्त्रधारा और रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का फाइनल कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आयोजित किया गया है। चयनित मानस प्रेमी को प्रथम पुरस्कार 9100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7100 रूपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5100 रूपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार से अष्टम पुरस्कार तक की घोषणा की गई है। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रवचनकर्ता, तबलावादक और बेस्ट श्रोता को पुरस्कार स्वरूप 1100 रूपये नगद राशि प्रदान की जाएगी।

Related Articles