छत्तीसगढ़

देव दिवाली : 15 नवंबर को देव उतरेंगे तुर्री धाम की पावन धरा पर, बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती

आकर्षक झालरों की रोशनी से सुसज्जित होगी मंदिर, महादेव की महाआरती, 56 भोग का प्रसाद, बाबा के अद्भुत श्रृ़ंगार के साथ देव दिवाली के अवसर पर होगी भव्य आतिशबाजी

सक्ती। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति से लगे बाबा भोलेनाथ की नगरी तुरीधाम में आगामी 15 नवंबर 2024 को शाम 6 बजे से देवों की दिवाली का धार्मिक आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बनारस की तर्ज पर गंगा आरती होगी तो वहीं महादेव जी की महा आरती के साथी 56 भोग का प्रसाद एवं बाबा का अद्भुत श्रंगार तथा भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

तुर्रीधाम में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने जहां बाबा भोलेनाथ के भक्त जुटे हुए हैं, वहीं इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक झालरों की रोशनी से सुसज्जित करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। देव दिवाली के अवसर पर मंदिर के चारों ओर दीपों की रोशनी की जाएगी एवं बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस की तर्ज पर जहां तुर्रीधाम मंदिर के सामने नदी के तट पर ऊंचे आसन पर गंगा मैया की आरती के साथ ही बाबा महादेव की भी आरती होगी।

आयोजन को लेकर गौ सेवा समिति, तुर्रीधाम सेवा समिति, देव दीपावाली सेवा समिति तुर्री ग्रामवासी, शक्ति नगरवासियों आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए है। सभी बाबा के भक्त तुर्रीधाम में होने वाली वाली देवों की दिवाली कार्यक्रम को लेकर धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह है तथा विगत कई वर्षों से निरंतर यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस वर्ष भी होने वाले आयोजन में सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

Related Articles