हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने और आराध्य श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

सक्ती। सर्व हिन्दू समाज सक्ती के द्वारा हिन्दू धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंचाने और उनके आराध्य प्रभु श्रीराम के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी सक्ती को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।


सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि राधेश्याम उरांव पिता मलकराम ग्राम-सराईपाली (सिरली) का रहने वाला है। उपरोक्त व्यक्ति शासकीय पूर्व/प्राथ. शाला मोहंदीखुर्द में शिक्षक के पद में कार्यरत है, जिसके द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक में अपने आई.डी. से हमारे आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट किया गया है जिससे हमारी धार्मिक भावना एवं आस्था को गहरी चोट पहुंची है। इस व्यक्ति के द्वारा अनेको बार इस प्रकार का धार्मिक एवं आपत्ति जनक पोस्ट कर लोगो के भावना एवं आस्था को चोट पहुंचाया जा चुका है।
सर्व हिन्दू समाज सक्ती के द्वारा उक्त शासकीय कर्मचारी शिक्षक राधेश्याम उरांव पिता मलक राम के खिलाफ धार्मिक भावना को हालत करने तथा सनातन धर्म के विरूद्ध किये गये आपत्ति जनक पोस्ट करने के लिए दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई है।




