छत्तीसगढ़

गौसेवा…सनातन धर्म की सेवा : गोवर्धन पूजा पर गौ सेवा समिति ने गौमाता की आरती उतारकर, गुट-रोटी खिलाकर की गौ सेवा

सक्ती। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गौ सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा निर्मित जख्मी गौ वंश के लिए बनाए शेल्टर में आरती उतार कर गौ माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया गया एवं फल एवं गुड रोटी खिलाकर गौ माता की सेवा की गई।
ज्ञात रहे कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है।

इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है। इसी तारतम्य में सक्ती में जख्मी गौ वंश के लिए बनाए शेल्टर में मयंक सिंह समेत अन्य गौ सेवकों ने मिलकर गौमाता की सेवा की। गौ सेवकों ने अपील की है कि गौवंशो का त्याग न करें सभी सनातनी अपने अपने घरों में गौ पालन करते हुए गौ सेवा कर पुण्यलाभ के भागी बनें।

Related Articles