छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस…हजारों की संख्या में राजधानी पहुंच सकते हैं कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन हुई चुस्त-दुरूस्त, विधानसभा जाने वाले रास्तों पर लगाई जा रही बेरीकेडिंग, मुख्य मागों में लगा जाम

रायपुर/सक्ती। 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधानसभा घेराव करने वाली है इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने आज से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2 दिन पहले से ही विधानसभा जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। इस बैरिकेडिंग से लगातार ट्रैफिक व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों को शहर की कई प्रमुख मार्गों पर घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। आज की ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस भी कुछ समय के लिए फैंसी रही बाद में किसी तरह उसे आगे रास्ता मिला।

विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। पांच लेयर की बैरिकेडिंग विधान सभा के प्रमुख मार्गों पर की जा रही है। संभावना है कि हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचेंगे ऐसे में पुलिस प्रशासन अपनी पूरी तैयारी दुरुस्त किए हुए हैं ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके।

पंडरी से विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते में पुलिस प्रशासन इन दोनों बैरिकेडिंग कर रहा है। राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका माने जाने वाले पंडरी में बैरिकेडिंग होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था काफी डिस्टर्ब है। इस रास्ते पर लगातार लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। लगभग 1 किलोमीटर तक गाडिय़ां लाइन से नजर आ रही हैं।

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलात्कार, लूट, चाकूबाजी, चैनस्नेचिंग, गुंडागर्दी की खबरों से अखबार भरा पड़ा है। गैंगवार हो रहे हैं, दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। इन सबके बाद भी भाजपाई दृष्टिदोष का शिकार हो गये हैं। उन्हें आम आदमी की परेशानी दिखाई नहीं पड़ रही है। सत्ता के मद में भाजपाई जनसरोकारों को भूल बैठे हैं। 6 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे हैं।

Related Articles