पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सराहनीय पहल : वार्ड क्र. 6 में पेयजल की समस्या दूर करने कराया जा रहा बोर उत्खनन

वार्डवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : पार्षद रजनी
सक्ती। नगर पालिका परिषद शक्ति केवार्ड क्रमांक-06 गुरुद्वारा वार्ड की सक्रिय, ऊर्जावान पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र के सराहनीय पहल से शहर के गौरव पथ मार्ग में ऋषि हार्डवेयर के सामने 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बोर उत्खनन का काम शुरू किया गया, जिससे वार्डवासियों को हर मौसम में पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी। पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने कहा कि वार्ड के नागरिकों की समस्या को दूर करना और सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी वार्ड क्रमांक- 06 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने अपनी पार्षद निधि से शक्ति शहर के मुक्तिधाम में स्वर्ग रथ वाहन सेवा हेतु एक पक्के कमरे गैरेज तथा शेड का निर्माण करवाया था, जिस पर नागरिकों ने भी उनकी इस पहल पर साधुवाद ज्ञापित किया था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने कहा कि वार्ड क्रमांक-06 में जगह-जगह आवश्यकता अनुसार पानी के बोर उत्खनन करवाकर पंप डलवाए गए हैं एवं पूरे वार्ड में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। वार्ड में बिजली, पानी, सड़क तथा साफ-सफाई की भी बेहतर व्यवस्था नागरिकों को मिल रही है, एवं प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के माध्यम से भी स्वच्छता दीदीयां कचरे को एकत्रित कर रही है।
विदित रहे कि वार्ड क्रमांक- 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र के प्रयासों से जहां वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन की समुचित योजनाओं का भी लाभ नागरिकों को पार्षद जी की सक्रियता से मिल रहा है। विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत भी पार्षद रजनी संजय रामचंद्र ने अपने वार्ड की सभी महिलाओं को इस योजना की जानकारी देते हुए स्वयं उनके फार्म भरवाये, जिससे आज महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे वार्ड वासियों को निरंतर नियमित रूप से मिल रहा है, 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के शक्ति जिले में आयोजित कार्यक्रम को लेकर वार्ड क्रमांक- 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने भी पूरे वार्ड वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है, इस अवसर पर हमारे इस वार्ड में भी आज विकास का एक नया और आयाम स्थापित हुआ है, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सागर शक्ति नगर मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ऋषि कुमार गोयल भी मौजूद थे।




