छत्तीसगढ़

मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा द्वारा स्व. सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का त्रि दिवसीय आयोजन 11 नवम्बर से

सक्ती की हटरी धर्मशाला में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से किया जा रहा आयोजन

सक्ती। सक्ती की हटरी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा स्व. सेठ मांगेराम अग्रवाल की स्मृति में द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का त्रि दिवसीय आयोजन 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक किया जाएगा।

हटरी धर्मशाला में आयोजित उक्त शिविर में 11 नवंबर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्टर श्री तोपनो के मुख्य आतिथ्य मेंं शिविर का शुभारंभ होगा वहीं 13 नवंबर दिन बुधवार को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में शिविर संपन्न होगा।

11 नवंबर को शिविर में शामिल होने वाले हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। इसी दिन उनके कटे अंगों का नाप भी लिया जाएगा। 12 एवं 13 नवम्बर को फिट किया जाएगा। इस शिविर में हाथ या पैर से नि:शक्त व्यक्तियों को माप के अनुरूप उत्तम क्वालिटी के नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। नि:शुल्क जांच हेतु मरीजों को आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की 2 फोटो स्वयं की लानी होगी। चूंकि कान की मशीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर इसका वितरण किया जाएगा।

अत्यधिक जानकारी के लिए मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुमित शर्मा, राजीव अग्रवाल, मनीष कथुरिया, मुकेश बंसल और राजकुमार अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles