
-
सक्ती के अग्रसेन चौक में भाजयुमो एवं नगर मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
-
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
सक्ती। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सक्ती पहुंचे जहां अग्रसेन चौक में जिला युवा मोर्चा के तत्वाधान में ढोल ताशे बजाकर फूलमाला से कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद श्री साहू भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों के बारे में चर्चा की। श्री साहू ने कहा कि देश में मोदी सरकार हर व्यक्ति के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसे हर व्यक्ति तक हमे पहुंचाना है। श्री साहू ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमे एक जुट होकर काम करना है ताकि पंच से लेकर सरपंच तक ओर जिला पंचायत तक भाजपा की विचारधारा से प्रेरित जनप्रतिनिधि चुन कर आए ओर केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक हम पहुंचा सकें।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम मोदी के अनेकों ऐतिहासिक कामों की चर्चा कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान पूरे विश्व में स्थापित किया है हमें गर्व करना चाहिए कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है। प्रभु श्री राम को 500 साल लग गए अयोध्या में आने में, यही कांग्रेस है जो राम मंदिर को लेकर ताना कसती थी मगर राम मंदिर बना और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। यही वो कांग्रेस पार्टी है जिसने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराकर श्री राम जी का अपमान किया है।
मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि यही वो कांग्रेस पार्टी है जिन्होंने षडयंत्र के तहत भारत से कश्मीर को अलग करने धारा 370 लागू किया था मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में धारा 370 को खत्म करने का काम किया है, उससे पहले न जाने कितने लोगों ने कश्मीर में प्रताड़ना सही है। कार्यकर्ताओ को अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने ज्यादा से ज्यादा भाजपा सदस्य बनाने प्रयास करने एवं ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्यता बनाने की बात कही, साथ ही सक्रिय सदस्यों की सूची जारी होने की जानकारी दी एवं विधानसभा वार सदस्य की संख्यात्मक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने भी संबोधित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अवैध प्लाटिंग के मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने किया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, जिला उपाध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल, संजय रामचंद्र, भूषण चंद्रा, जिला के महामंत्री टिकेश्वर गबेल, घनश्याम साहू सहित जिला के पदाधिकारी गण जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी मंडलो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी पार्षद गण जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारीगण सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आई टी सेल जिलामीडिया शोसल मीडिया प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ता गण एवं नगर के सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।




