भाजपा संगठन चुनाव की कार्यशाला 2 दिसंबर को, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बनेगी रणनीति

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की कार्यशाला 2 दिसंबर को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय सक्ति में आयोजित है जिसमे मंडल चुनाव एवं जिला संगठन चुनाव के संबंध में जानकारी प्रदान की जावेगी, साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
उक्त कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार रॉय, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त चंद्रा उपस्थित रहेंगे। संगठन पर्व संगठन चुनाव का जिला कार्यशाला में शामिल होने जिला चुनाव सह अधिकारी घनश्याम साहू एवं नेतराम चंद्रा द्वारा अपेक्षित श्रेणी के जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी मंडल के सक्रिय सदस्यता संयोजक, मंडल सदस्यता संयोजक, मंडल संगठन पर्व सहयोगी (मंडल चुनाव अधिकारी, सह अधिकारी) को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने आग्रह किया गया है।




