दामाखेड़ा में कबीर धर्मगुरु पर हमला : आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग, छत्तीसगढ़ प्रदेश गबेल समाज द्वारा गृहमंत्री के नाम सक्ती थाने में सौंपा गया ज्ञापन

सक्ती। 1 नवम्बर की रात्रि दामाखेड़ा में धर्मगुरू नवोदित वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहब की हत्या की नीयत से लगभग 50 आपराधिक तत्वों द्वारा धारदार हथियारों से हमला करते हुए आश्रम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से आहत व आक्रोशित गबेल समाज ने आज सक्ती थाने में गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि देश-विदेश मे दामाखेड़ा वंश गुरु को मानने वाले करोड़ों कबीर पंथियों पर अत्यंत गंभीर आघात है, जिस पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश गबेल समाज द्वारा आज 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। सक्ती जिला मुख्यालय में गबेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालू गबेल के नेतृत्व में आज दामाखेड़ा कबीर धर्म गुरु वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब के ऊपर हमला करने वाले को कड़ी सजा देने की मांग किया गया है।
इस गंभीर घटना को लेकर गबेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालू गबेल ने कहा कि हम कबीर पंथी बहुत ही शांत और सात्विक जीवन जीते पर परन्तु अगर कोई भी हमारे धर्म गुरुओं पर उंगली उठाएं तो गबेल समाज उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज द्वारा मांग किया गया है कि दोषियों को इतनी बड़ी सजा मिलेगी दोबारा ऐसी घिनौनी हरकत करने किसी की हिम्मत ना हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गबेल समाज के लोग उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश गृह मंत्री के नाम सक्ती थाना में ज्ञापन सौंपा गया।




