छत्तीसगढ़

फर्जी एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर रकम ऐंठकर फरार एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

मालखरौदा पुलिस की कार्यवाही

सक्ती/मालखरौदा। फर्जी एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम रकम ऐंठकर फरार होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में मालखरौदा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को उसके गृहग्राम कुंवामलगी थाना कुण्डा में घेरा बंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी बैंक में नौकरी लगाने के नाम अपने एकाउंट में रकम ट्रांसफर कराने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रार्थी जीवराखन कावड़े, मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58- क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा ने मालखरौदा थाने में 27 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई कि विगत 18 सितम्बर से ग्राम उपोरा में फर्जी एसबीआई की शाखा का संचालन किया जा रहा है, जहां कार्यरत अनिल भास्कर सहित 6 लोगों द्वारा एकराय होकर एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की।

एसपी सुश्री अंकिता शर्मा, सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक एवं मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर फरार आरोपी नरेन्द्र साहू के घर ग्राम कुंवामलगी थाना-कुण्डा में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने पर एसबीआई में कैशियर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अपने अन्य साथी के कहने पर पीड़ित पिन्टू मरावी से 31 जुलाई को बैंक के माध्यम से 30,000 रु. एवं ऑन लाईन बैंकिंग के माध्यम से उसी दिन दूसरी बार में 20,000 रु. अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी से 1 नग विवो कम्पनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर आरोपी को 23 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, सायबर सेल से आरक्षक कमलेश लहरे, खगेश राठौर, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुधन जांगड़े प्रमोद सोनंत, म.आर. पुष्पा सिदार का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles