छत्तीसगढ़

सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर हुई भारत मां की आरती, भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी हुए शामिल

सक्ती। सक्ती शहर के दशको पुराने प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विगत कई महीनों से निरंतर प्रत्येक शनिवार को हो रही भारत माता की आरती कार्यक्रम की श्रृंखला में 23 नवंबर को विनय साहू पूर्व जीवन बीमा विकास अधिकारी एवम गौ सेवक संरक्षक, भैया अभिनव अग्रवाल,भैया योगेंद्र राठौर, भैया देवेंद्र देवांगन, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्या, भैया -बहन उपस्थित थे.

भैया योगेंद्र राठौर को सरस्वती शिशु मंदिर में भाषण देते हुए अपने बचपन के दिन याद आ गए,भैया देवेंद्र देवांगन एवं अभिनव अग्रवाल ने कहा कि ऐसा एकमात्र ही विद्यालय है जो संस्कार, शिक्षा देता है। विनय साहू पूर्व जीवन बीमा विकास अधिकारी को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Articles