छत्तीसगढ़

सक्ती के कॉलेज ग्राउंड में विशाल सांस्कृतिक राऊत नाच महोत्सव का आयोजन 11 दिसंबर को, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

सक्ती। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सक्ती के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में बुधवार 11 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे से रावत नाच महोत्सव का परंपरानुसार गौरवपूर्ण व भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

कॉलेज ग्राउंड में आयोजित रावत नाच महोत्सव में कई मंडलियों द्वारा राउत नाचा पेश किया जाएगा, जहां हजारों की संख्या में दर्शक राउत नाचा महोत्सव का आनंद उठाएंगे। विदित रहे कि रावत नाचा महोत्सव के विषय में अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार कुछ कथाएं प्रचलित हैं. जिनमें राउत नाचा को लेकर कई तरह की बातें बताई गई है। एक बात यह है कि जब फसल कटता है उसके बाद यदुवंशी खुश होकर अच्छे फसल के लिए भगवान का आभार प्रकट करते हैं और आने वाले सालों में उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद भगवान दे ये कामना कर नाचते हैं।

दूसरी कथा यह भी प्रचलित है कि जब भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया था उस समय कंस के शासनकाल में जनता बहुत परेशान थी, वे कंस से बहुत ज्यादा डरते थे लेकिन जब भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि कंस मारा गया और वह अपने घर में दुबके बैठे थे, तब कृष्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाथ में लाठी लेकर पूरे नगर में नृत्य करते हुए लोगों को यह बताया कि उन्होंने कंस का वध कर दिया है. इस खुशी में वे और उनके साथी नृत्य कर रहे हैं। कहानी और कथाएं तो राउत नाच को लेकर बहुत सारी है लेकिन आज के समय में राउत नाच महोत्सव एक परंपरा के रूप में भी मनाया जाने लगा है। यदुवंशी राउत नाच महोत्सव की तैयारी महीनों से करते हैं और यहां आकर प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

राउत नाच महोत्सव में आसपास की मंडलियों के अलावा जिले के बाहर से मंडलियां के आकर भी प्रस्तुति देने की खबर है। राउत नाच महोत्सव में आकर्षक वेशभूषा के साथ अपने नर्तक दल और वाद्य यंत्र के साथ मंडलियां शामिल होती हैं।
उक्त महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव शामिल होंगे। अध्यक्षता यादव समाज सक्ती के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग, द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी, बालेश्वर साहू विधायक जेजैपुर, जगनीक यादव प्रदेशाध्यक्ष छग झेरिया यादव समाज व रमेश यदु प्रदेशाध्यक्ष सर्वसमाज एवं सर्व यादव समाज प्रमुख रूप से शामिल होंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी विभाग कृष्ण कुमार यादव, यादव समाज के प्रदेश संरक्षक डीआर यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद्र जायसवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामावतार अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती सुषमा दादू जायसवाल, नगर पालिका सक्ती की उपाध्यक्ष नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब भाई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र, पार्षद वार्ड क्र. 13 गजाधर यादव, पार्षद वार्ड क्र. 16 धनंजय नामदेव, पार्षद वार्ड क्र. 09 गजेन्द्र यादव, झेरिया यादव समाज रायगढ़ के जिलाध्यक्ष पंचराम यादव, जांजगीर के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

Related Articles