छत्तीसगढ़

शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर से श्री राधाकृष्ण मंदिर तक निकाली गई भव्य निशान यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ श्याम प्रेमियों का हुआ स्वागत

सक्ति नरेश के आज देवउठनी एकादशी पर संध्या सृंगार दर्शन

हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने उठाए निशान, वृंदावन एवं मथुरा से आई नृत्यांगनाओं ने दी आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति

सक्ती। श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन मौके पर आज शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर से श्री राधाकृष्ण मदिर तक श्री श्याम परिवार एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने निशान उठाए वहीं आयोजन समिति की ओर से एक श्याम प्रेमी को एक निशान नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। उक्त निशान यात्रा आतिशबाजी एवं ढोल बाजे तथा आकर्षक झांकियो के साथ हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक, हटरी-हॉस्पिटल रोड, बुधवारी बाजार, कोरबा रोड होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, वहीं पूरे मार्ग में शहर वासियों द्वारा श्याम प्रेमियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर में निशान यात्रा के पहुंचते ही वहां आयोजन समिति द्वारा नृत्य झांकियो की प्रस्तुति दी गई तथा देश के प्रसिद्ध धर्मस्थल वृंदावन एवं मथुरा से आई नृत्ययांगनाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्याम प्रेमी महिलाएं पूरे कार्यक्रम को देखने डटी रही। श्री राधा कृष्ण मंदिर से वापस आने के लिए श्री श्याम परिवार द्वारा नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था की गई थी, वहीं 12 नवंबर की रात्रि 7 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें देश के प्रख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे तो वहीं श्री श्याम नाम की ज्योत प्रज्वलित होगी तो वही बाबा श्याम का दरबार सजेगा एवं सवामनी के प्रसाद के साथ ही भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया है।

Related Articles