छत्तीसगढ़

किसानों के हित में प्रदेश सरकार सुव्यस्थित ढंग से करा रही धान खरीदी

सक्ती। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।

तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम देवरघटा निवासी किसान श्री धनेश बर्मन ने कहा कि वे अपने धान की बिक्री करने देवरघटा सोसायटी क्रमांक 1551 में लेकर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके धान का तौल और नमी का जांच व्यवस्थित रूप से हुआ जिसके बाद उन्हें धान विक्रय कर समर्थन मूल्य मिलेगा। श्री धनेश बर्मन ने बताया कि अब उन्हें धान बिक्री की राशि 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। श्री धनेश बर्मन ने कहा कि अब जो धान बिक्री की राशि बढ़ी है यह किसान के हित मे है जो बहुत अच्छी बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। सक्ती जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है।

Related Articles