पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सक्ती के गुरुद्वारे में टेका मत्था, नगरवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

सक्ती। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवारी बाजार रोड स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेककर नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होने गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक गहन प्रेरणास्रोत है। गुरु नानक देव की शिक्षाएं-करुणा, न्याय और समानता का संदेश देती हैं और समस्त मानवता का मार्गदर्शन करती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने गुरु नानक देव के व्यक्तित्व की चार विशेषताओं- साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ आज भी पूरे संसार के लिए प्रासंगिक हैं।




