
नगर पालिका की सख्त कार्रवाई : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के समीप नगर पालिका के मैदान पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को JCB से ध्वस्त, खेल प्रेमियों की शिकायत पर तुरंत एक्शन
सक्ती।
जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के समीप स्थित नगर पालिका के स्वामित्व वाले मैदान में बिना अनुमति बाउंड्रीवाल खड़ी कर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। जैसे ही निर्माण की जानकारी नगर में फैली, नगर के खेल प्रेमियों और नागरिकों ने इसका जोरदार विरोध किया और यह प्रकरण लेकर नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के पास पहुँचे।
अध्यक्ष अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे तुरंत नगर पालिका सीएमओ प्रहलाद पांडे के संज्ञान में लाया।
🔹 सीएमओ द्वारा तत्काल नोटिस, अवैध निर्माण पर रोक की लिखित कार्रवाई
मामला संज्ञान में आते ही सीएमओ पांडे ने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य को नोटिस जारी किया, जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया कि:
मैदान नगर पालिका की स्वामित्व भूमि है।
बिना अनुमति निर्माण सामग्री रखकर निर्माण कार्य करना पूरी तरह अवैध है।
उक्त निर्माण को तुरंत बंद करना और सामग्री हटाना अनिवार्य है।
नोटिस में अधिनियम की धारा 187 का हवाला देते हुए लिखा गया कि यदि निर्माण कार्य तुरंत बंद नहीं किया गया और सामग्री नहीं हटाई गई, तो नगरपालिका एकतरफा कार्रवाई करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह संबंधित पक्ष की होगी।
🔹 इंजीनियर को जेसीबी के साथ भेजकर दीवार ध्वस्त
सीएमओ के निर्देश पर नगर पालिका के इंजीनियर तारकेश्वर नायक को जेसीबी मशीन सहित मौके पर भेजा गया। इंजीनियर ने पहुंचते ही अवैध रूप से खड़ी की जा रही दीवार को तुरंत तोड़वाया और परिसर को खाली करवाया।
🔹 प्रशासनिक स्तर पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट
नगर पालिका ने इस मामले की प्रतियां कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी भेजी हैं ताकि आगे की विधिक कार्रवाई में समन्वय सुनिश्चित हो सके।
🔹 नगरपालिका का स्पष्ट संदेश
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लिखित नोटिस में कहा है कि—
सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्ज़ा या निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मैदान खिलाड़ियों व आम नागरिकों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।”





