छत्तीसगढ़

सार्वजनिक मुक्तिधाम को संवारने का बीड़ा उठाया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार समिति सक्ती ने

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार शक्ति समिति ने सार्वजनिक मुक्तिधाम को संवारने का बीड़ा उठा लिया है। समिति द्वारा नया बस स्टैण्ड के पास सार्वजनिक मुक्तिधाम को जन सहयोग से साफ सुथरा करने व रंग रोगन कर नया कलेवर देने का निश्चय किया है।
ज्ञात रहे कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार सक्ती के सदस्यों के द्वारा हर मंगलवार को सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाता है।

अग्रवाल सभा सक्ती के द्वारा संचालित स्वर्ग रथ वाहन, शालू पाहवा द्वारा प्रदत्त शव फ्रीजर की सुविधा मुफ्त में लोगों को उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार शक्ति समिति द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों की नगर में जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles