
6 अवैध शराब विक्रेता रंगेहाथों पकड़ाए, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
सक्ती। नशाखोरी पर अंकुश लगाने सक्ती पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे के मार्गदर्शन और एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण और नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सक्ती पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं और नशेडिय़ों के विरूद्ध अभियान प्रारंभ कर दिया है।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अवैध नशा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश जारी किए जाने के बाद इस दिशा में अभियान चलाते हुए नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने शराब, गांजा, और अवैध नशीली पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि ग्राम डडई में अवैध महुआ शराब विक्रय की सूचना पर पुलिस ने गांव में छापामारी की। इसके उपरांत सरपंच तथा ग्राम की महिलाओं के साथअवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वाले लोगों को रंगेहाथों धर दबोचा। इस अभियान के दौरान 6 आरोपी गुरुवार सिंह पिता अहिबरन, हुलास राम चौहान पिता विशंभर, जीवन लाल मनहर पिता निकिराम, रामेश्वर दास पिता सहस दास वैष्णव, केदारनाथ पिता चहल दास सोनवानी, चेतन सिंह मैत्री / भगवान सिंह 51 सभी निवासी डडई शराब विक्रय करते पकड़े गए, जिनके पास से कुल 10 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद की गई। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने सक्ती टॉप न्यूज को बताया कि नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस ने सख्त अभियान प्रारंभ कर दिया है। जल्द ही जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लग जाएगा। उक्त कारवाई में सक्ती पुलिस के एएसआई शंकर लाल साहू, एचसी फालेंद्र मनहर, अशोक कर्ष, आरक्षक श्याम गाबेल, महासिंह सिदार, दिव्याशा गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।