ग्राम डोडकी में आयोजित अखंड नवधा रामायण में हुई मानस गायन प्रतियोगिता में चयनित मानस पार्टियों को किया गया पुरस्कृत

सक्ती/डोडकी। डोडकी में आयोजित अखंड नवधा रामायण में हुई मानस गायन प्रतियोगिता में मानस पार्टियों का चयन किया गया। 1 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे अखंड नवधा रामायण में सहस्त्रधारा स्नान, ब्राम्हणभोज व भोजन भंडारा का आयोजन किया जा चुका है।
डोडकी में आयोजित अखंड नवधा रामायण में हुई मानस गायन प्रतियोगिता के संबंध में शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 9100 रूपये व सील्ड वैष्णो दुर्गा मानस पार्टी लोहराकोट, द्वितीय पुरस्कार 7100 व शील्ड रामाधार यादव मानस पार्टी भालूडेरा, तृतीय पुरस्कार 500 रूपये व शील्ड सोमनाथ मानस पार्टी छुईया को प्रदान किया इसी तरह अष्टम पुरस्कार तक की श्रृंखला में मानस पार्टियों को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।
श्रेष्ठ प्रवचनकर्ता लक्ष्मी चंद बरेट पुरस्कार 1100 रूपये एवं श्रेष्ठ तबला वादक भैया जी सरहर दरी वाले पुरस्कार 1100 रूपये व श्रेष्ठ श्रोता धरमूराम गबेल पुरस्कार 1100 रूपये, श्री सर्बानंद गबेल श्री लक्ष्मी नारायण केवट श्री हरिओम गबेल 500/ – सभी को प्रदान किया गया। आसपास के ग्रामों बगबुड़वा, नवापारा खुर्द, नंदौर खुर्द, नंदौर कला, जाजंग के अलावा कोरबा, जांजगीर चांपा, खरसिया, रायगढ़ से श्रोतागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्याम स्वीट्स नमकीन बगबुड़वा के संचालक जगेश्वर प्रसाद गबेल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से राम व सीता के चरित्र को जीवन में अपनाते हुए सतकार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती है। नवधा आयोजन समिति डोडकी द्वारा इस तरह के आयोजन भविष्य में सतत् किए जाते रहेंगे।




